WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Special DG: इस महीने 93 बैच तक के अफसर बन जाएंगे स्पेशल DG, योगेश मुदगल के रिटायर होते ही ADG संजीव शमी होंगे पदोन्नत

Special DG: इस महीने 93 बैच तक के अफसर बन जाएंगे स्पेशल DG, योगेश मुदगल के रिटायर होते ही ADG संजीव शमी होंगे पदोन्नत

 

भोपाल: भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 1993 बैच तक के अफसर इस महीने के अंत में स्पेशल डीजी के पद पर पहुंच जाएंगे। इस महीने के अंत में योगेश मुदगल सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं, उनके रिटायर होते ही संजीव शमी पदोन्नत होंगे। उनकी पदोन्नति के साथ ही वर्ष 1993 बैच के सभी अफसर स्पेशल डीजी बन चुके होंगे।

इसके बाद 1994 बैच के अफसरों की पदोन्नति की शुरूआत होगी, लेकिन इस साल के अंत तक इस बैच के कोई भी अफसर पदोन्नत नहीं हो सकेंगे।

स्पेशल डीजी तकनीकी सेवाएं योगेश मुदगल 31 अगस्त को रिटायर होने जा रहे हैं, मुदगल के रिटायर होने के बाद एडीजी रेडिया संजीव शमी पदोन्नत होकर स्पेशल डीजी बनाए जाएंगे। इससे पहले शमी के बैच के अनिल कुमार और रवि गुप्ता पदोन्नत होकर स्पेशल डीजी बन चुके हैं, जबकि इसी बैच की सोनाली मिश्रा प्रतिनियुक्ति पर हाल ही में दिल्ली गई हैं। मिश्रा एडीजी थी तभी वे प्रतिनियुक्ति पर चली गई थीं।

अब स्पेशल डीजी पर अगली पदोन्नति एक जनवरी 2026 को मिलेगी। स्पेशल डीजी सीआईडी पवन श्रीवास्तव 31 दिसंबर को रिटायर होंगे, उनके रिटायर होने के बाद आशुतोष राय एडीजी अजाक को पदोन्नति मिल सकती है। इस बैच के अनन्त कुमार सिंह और मनमीत सिंह नारंग प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में पदस्थ हैं। सिंह इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में चीफ विजिलेंस आफिसर हैं। जबकि नारंग आईबी में ज्वाइंट डायरेक्टर हैं। हालांकि दोनों अफसरों के फिलहाल मध्य प्रदेश में वापस आने के आसार कम हैं। ऐसे में राय की पदोन्नति एक जनवरी को हो सकती है।