WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

SP Promoted to DIG: अलीराजपुर के एसपी रघुवंश कुमार सिंह पदोन्नत, बने डीआईजी 

SP Promoted to DIG: अलीराजपुर के एसपी रघुवंश कुमार सिंह पदोन्नत, बने डीआईजी 

भोपाल: राज्य शासन ने एक आदेश जारी कर अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह को उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है।

इस संबंध में राज्य शासन गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी रघुवंश कुमार सिंह को भारतीय पुलिस सेवा के वेतन मैट्रिक्स (क) ( रुपए 131100 से 216600) में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

उनकी पदस्थापना फिलहाल अलीराजपुर में ही रखी गई है और अलीराजपुर के पद को उप पुलिस महानिरीक्षक के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।

IMG 20260630 WA0020