Weather Update: नेपाल, UP, बिहार में भारी बारिश, MP में नवदुर्गा में बारिश के आसार, 2 अक्टूबर के बाद ही विदा होगा मानसून 

676

Weather Update: नेपाल, UP, बिहार में भारी बारिश, MP में नवदुर्गा में बारिश के आसार, 2 अक्टूबर के बाद ही विदा होगा मानसून 

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के कई राज्यों में मानसून का आखिरी पड़ाव शुरू हो गया है। उत्तर पूर्व बादलों का घुमाव पूर्वी राज्यों सहित उत्तराखंड तक फैला हुआ है। आज बिहार और यूपी सहित नेपाल में भारी बारिश होगी। उत्तराखंड में दोपहर बाद कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्रा में कई स्थानों पर सामान्य से तेज बारिश की संभावना है। शाम को तमिलनाडु, केरल में भी बारिश होगी।

मध्य प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्से में बादल हैं, हल्की बारिश होगी। यहां छत्तीसगढ़ से बादलों का आगमन हो रहा है। शनिवार से सोमवार के बीच भारी बारिश की संभावना प्रदेश के कुछ हिस्सों में बनेगी।

*नवदुर्गा में रहेगी बारिश* 

भारत की उत्तर – पूर्वी दिशा से बादलों का लगातार चक्र बना होने से नवदुर्गा से दशहरे तक अलग अलग राज्यों में बारिश की संभावना रहेगी। मध्य प्रदेश भी इसमें शामिल है। प्रदेश में 2 अक्टूबर के बाद ही मानसून विदा होने का अनुमान है।