Weather Update: मई में MP तपेगा भट्टी समान, उत्तर और पूर्वी भारत सहित बंगाल की खाड़ी में भारी बारिश

85

Weather Update: मई में MP तपेगा भट्टी समान, उत्तर और पूर्वी भारत सहित बंगाल की खाड़ी में भारी बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। सुबह से ही जहां गरम हवाएं असर दिखा रही हैं वहीं निमाड़ में हवाओं का ठहराव बना हुआ है। इंदौर में 4 दिन और भारी रहेंगे जब अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री तक जाएगा। सबसे ज्यादा गरम उत्तर क्षेत्र होगा जहां पूरे महीने भीषण गर्मी का उत्पात रहेगा।

ग्वालियर बेल्ट में बादलों के चलते तपिश बढ़ेगी जिससे माह के अंतिम सप्ताह में दिन में 44/45 डिग्री तो रात को 33 डिग्री तक तापमान हो जाएगा। दूसरे क्रम पर जबलपुर होगा जहां माह क्वांटम दिनों में दिन में 44 तो रात में 32 डिग्री तक सामना करना पड़ेगा। भोपाल भी जूझेगा जहां दिन में 43 तो रात में 30 डिग्री तक पारा रहेगा। लू भी चलेगी और आसमान तीसरे चौथे सप्ताह में खुला होकर सूर्य का प्रकोप झेलेगा।

उत्तर भारत में आज बारिश होगी। पंजाब, हिलांचल, उत्तराखंड, लद्दाख में भारी बारिश होगी। कश्मीर, हरियाणा में आंशिक बारिश होगी। कल दिल्ली में भी बारिश का अनुमान है। यूपी, बिहार, असम, अरुणाचल में भी आंशिक असर होगा।

बंगाल की खाड़ी में जबरदस्त बादलों का सैलाब है, यहां बादल चक्राकार हो सकते हैं। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में बारिश से कुछ हिस्से प्रभावित होंगे। महाराष्ट्र में मुंबई सहित कई हिस्सों में बादल मंडराएंगे।