सिंहस्थ कार्यों को गति देने के लिए उज्जैन संभाग के कमिश्नर आशीष सिंह ने स्मार्ट सिटी के 13 इंजीनियरों को नगर निगम में अतिरिक्त दायित्व सौंपे 

616

सिंहस्थ कार्यों को गति देने के लिए उज्जैन संभाग के कमिश्नर आशीष सिंह ने स्मार्ट सिटी के 13 इंजीनियरों को नगर निगम में अतिरिक्त दायित्व सौंपे 

उज्जैन से अजेंद्र त्रिवेदी की रिपोर्ट

उज्जैन: उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कार्यों को गति देने के लिए उज्जैन संभाग के कमिश्नर आशीष सिंह ने स्मार्ट सिटी के 13 इंजीनियरों को नगर निगम में अतिरिक्त दायित्व सौंपा है।

बताया गया है कि उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व के निर्माण कार्य शुरू हो चुके हैं तथा अधिकारियों की पदस्थापना भी हो चुकी हुई है। कई अधिकारी पिछले सिंहस्थ में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

IMG 20250927 WA0042

इसे देखते हुए संभाग आयुक्त एवं मेला अधिकारी आशीष सिंह ने सिंहस्थ पर्व की दृष्टि व शहरी क्षेत्र में चल रहे हैं निर्माण कार्यों में गति लाने के लिए एक दर्जन से अधिक इंजीनियरों को स्मार्ट सिटी के कार्यों के साथ-साथ से उज्जैन नगर निगम मैं भी अतिरिक्त रूप से कार्य सौंपे हैं।

माना जा रहा है कि संभाग आयुक्त के इस कदम से उज्जैन नगर निगम में चल रहे निर्माण कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही चल रहे बड़े प्रोजेक्ट कार्य में गति आएगी और समय सीमा में कार्य पूर्ण हो सकेंगे।