
New Collector Takes Charge : 2016 बैच की IAS अधिकारी मिशा सिंह ने रतलाम कलेक्टर का किया पदभार ग्रहण, राजेश बाथम ने सौंपा कार्यभार!
Ratlam : भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2016 बैच की IAS अधिकारी मिशा सिंह ने आज रतलाम कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। निवृत्तमान कलेक्टर राजेश बाथम ने मिशा सिंह को कार्यभार सौंपा।

मिशा सिंह शुक्रवार दोपहर में रतलाम पहुंची थी। सबसे पहले उन्होंने कालिका माता मंदिर पहुंच दर्शन किए इसके बाद कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर कलेक्टर रतलाम का पदभार ग्रहण किया। यहां प्रशासनिक अधिकारियों ने कलेक्टर का स्वागत किया। राजेश बाथम ने कार्यभार नवागत कलेक्टर को सौंपा।
बता दे कि मिशा सिंह 2016 बैच की IAS अधिकारी हैं। वे रतलाम कलेक्टर बनाए जाने से पहले जबलपुर में अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत थी। रतलाम के निवृत्तमान कलेक्टर राजेश बाथम अब भोपाल में मंत्रालय में वन विभाग का अपर सचिव का कार्यभार संभालेंगे!




