
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम सामान्य, MP में 36 से 48 घंटों में बादल गहराएंगे
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
भारत की पूर्व दिशा से बादलों की आवक हो रही है जिससे बंगाल की खाड़ी में बादलों की खेप इकट्ठा हो रही है। ये बादल दक्षिण और मध्य राज्यों से गुजर रहे हैं। हिंद महासागर में बादलों का जमाव होने से भी तमिलनाडु और केरल में बारिश की संभावना भी बनी हुई है। बादलों का बहाव तेलंगाना, आंध्रा, महाराष्ट्र और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी है। इन राज्यों में हल्की से सामान्य वर्षा की संभावना है।
उत्तर भारत में मौसम सामान्य है। कश्मीर, लद्दाख में ठंड है। उत्तराखंड में भी ठंड का असर है। लेकिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में तापमान बढ़ा है। गुजरात और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी तापमान बढ़ा है।
मध्य प्रदेश में पूर्व दिशा से बादल घुसे हैं। जबलपुर से इंदौर, भोपाल तक के हिस्से में बादल छाए हैं। अगले 36 से 48 घंटों में बादल गहराएंगे।





