Weather Update: MP में हल्के बादल छाएंगे, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी वर्षा, मुंबई में दिवाली पर बारिश

790

Weather Update: MP में हल्के बादल छाएंगे, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी वर्षा, मुंबई में दिवाली पर बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

हवाओं की दिशा बदलने से मौसम में परिवर्तन हो रहे हैं। हिंद महासागर के दक्षिण पश्चिम भाग में बादलों का समूह मालद्वीव में भारी वर्षा कर रहा है। भारत में दक्षिण के तीन राज्यों केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी वर्षा होगी। महाराष्ट्र में इसका आंशिक असर पश्चिमी भाग में है। समुद्र के रास्ते बादल आगे बढ़ेंगे जो दिवाली से अगले कुछ दिन मुंबई और आसपास में बरस सकते हैं। तेलंगाना आंध्रा में भी दिवाली पर बारिश की संभावना रहेगी।

 

मध्य प्रदेश में मौसम खुला रहेगा लेकिन आज से हल्के बादल छाएंगे। खासकर पश्चिमी और मध्य हिस्से में। ये बादल महाराष्ट्र और समुद्री इलाके से प्रवेश करेंगे। मध्य प्रदेश में बारिश की नई संभावना दिवाली बाद माह के अंतिम सप्ताह में बन रही है जब तीन से चार दिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी।

 

*मौसम का भावी अनुमान*

दिल्ली में गर्मी रहेगी, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में अधिकतम पारा 35 डिग्री तक जाएगा। नवंबर 16 से ठंड का असर बढ़ेगा। दिसंबर में न्यूनतम पारा 12 डिग्री तक ही जाएगा।

मुंबई में अक्टूबर में अंतिम सप्ताह में बारिश। नवंबर, दिसंबर में मौसम सामान्य रहेगा।

कश्मीर में अक्टूबर में अंतिम सप्ताह में बारिश, नवंबर में ठंड, न्यूनतम पारा 1 डिग्री तक, दिसंबर में अंतिम सप्ताह में अधिकतम पारा 6/7 डिग्री तक।

कोलकाता में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में बारिश, नवंबर, दिसंबर में मौसम सामान्य।

चेन्नई में अक्टूबर नवंबर में बारिश, दिसंबर में मौसम सामान्य अधिकतम पारा 27/28 डिग्री

भोपाल और इंदौर में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में बारिश, नवंबर में सामान्य, दिसंबर में अंतिम सप्ताह में ठंड का असर, न्यूनतम पारा 12 डिग्री तक।