Kailash Vijayvargiya: वरिष्ठ भाजपा नेता और MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की तबीयत बिगड़ी, इंदौर में बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती, डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी

812

Kailash Vijayvargiya: वरिष्ठ भाजपा नेता और MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की तबीयत बिगड़ी, इंदौर में बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती, डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी 

इंदौर: भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कि आज अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें थकान और कमजोरी की शिकायत पर इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत सामान्य बताई है और फिलहाल उन्हें आराम की सलाह दी गई है। विजयवर्गीय के स्वास्थ्य को लेकर इंदौर से लेकर पूरे प्रदेश में समर्थकों में चिंता का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके अस्वस्थ होने पर उन्हें तुरंत इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सुबह वे अपने परिवार और कुछ करीबी सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंचे थे, जहाँ डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें भर्ती करने की सलाह दी।

F7lcL hXkAAUUZr

डॉक्टरों के अनुसार कैलाश विजयवर्गीय की स्थिति फिलहाल सामान्य है, लेकिन उन्हें फिलहाल निगरानी में रखा गया है।
बॉम्बे हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर राहुल पराशर ने बताया कि मंत्री जी को थकान और कमजोरी की वजह से भर्ती किया गया है। वे अस्पताल के वार्ड में चिकित्सा निगरानी में हैं और आराम कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयवर्गीय पिछले एक सप्ताह से लगातार प्रदेशभर में कार्यक्रमों और दौरों में व्यस्त थे, जिससे उन्हें अत्यधिक थकान महसूस हुई। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल आराम करने और तनाव से दूर रहने की सलाह दी है।
उनके अस्वस्थ होने की खबर फैलते ही इंदौर समेत आसपास के जिलों और पूरे प्रदेश में उनके समर्थकों में चिंता का माहौल देखा गया। सोशल मीडिया पर समर्थक लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
राजनीतिक गलियारों में भी इस खबर के बाद हलचल मच गई है। कई वरिष्ठ नेता और मंत्री उनसे मिलने बॉम्बे हॉस्पिटल पहुँचे या फोन के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

Indore BJP News: खत्म हुए मन मुटाव

Major Accident: पीथमपुर में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज से क्रेन वाहनों पर गिरी, 2 लोगों की मौत