Weather Update: भोपाल, इंदौर, जबलपुर इलाकों में और बढ़ेगी ठंड, उत्तर भारत में ठंडी हवाओं का असर

826

Weather Update: भोपाल, इंदौर, जबलपुर इलाकों में और बढ़ेगी ठंड, उत्तर भारत में ठंडी हवाओं का असर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

दिल्ली से कहीं ज्यादा मध्य प्रदेश का मध्य हिस्सा ठंड से कंपकंपा रहा है। इंदौर में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 10 से 9 डिग्री होगा जबकि जबलपुर में 8, भोपाल में 11 डिग्री रहेगा। ग्वालियर में 12 डिग्री पर स्थिर रहेगा।

मध्य प्रदेश में 22 नवंबर से दक्षिण पश्चिम भाग से बादलों के आने की संभावना भी बन रही है। जिससे तापमान में उछाल आएगा।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में पड़ रही है। ठंड का अच्छा असर पंजाब, यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड तक है। राजस्थान में आज से बादलों के पाकिस्तान दिशा से आने की संभावना है।

फंग वोंग चक्रवाती तूफान आज गति कम करते हुए 175 km की रफ्तार में है जो कल चाइना के दक्षिण सागर से उत्तर पूर्व की ओर टर्न लेगा। शनिवार को इसके समुद्री क्षेत्र में ही बिखरने की संभावना है।