MP Cabinet Decisions: लाडली बहना योजना की राशि बढ़कर ₹1,500 प्रति माह, ओंकारेश्वर एकात्म धाम परियोजना की संशोधित लागत ₹2,424 करोड़ स्वीकृत

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

297

MP Cabinet Decisions: लाडली बहना योजना की राशि बढ़कर ₹1,500 प्रति माह, ओंकारेश्वर एकात्म धाम परियोजना की संशोधित लागत ₹2,424 करोड़ स्वीकृत

 

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय भोपाल में संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। लाडली बहना योजना की राशि बढ़कर ₹1,500 प्रति माह दी जायेगी। मुख्यमंत्री 12 नवंबर को सिवनी से यह राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे।

 

बैठक में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ओंकारेश्वर एकात्म धाम परियोजना की संशोधित लागत ₹2,424 करोड़ स्वीकृत की गई। यहां 108 फीट ऊँची आदि शंकराचार्य प्रतिमा तैयार है।

*कैबिनेट बैठक में लिए गये अन्य प्रमुख निर्णय-* 

* 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती प्रदेशभर में गौरवपूर्ण ढंग से मनाई जाएगी।

* राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जबलपुर और अलीराजपुर में होंगे, जबलपुर से प्रधानमंत्री जी लाइव जुड़ेंगे।

* सभी जिलों में जनजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित करने हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

* भावांतर योजना के अंतर्गत सोयाबीन का मॉडल रेट ₹4036 क्विंटल घोषित किया गया।

* मुख्यमंत्री जी 13 नवंबर को देवास से 1.32 लाख किसानों को ₹300 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक से भुगतान करेंगे।

* प्रदेश में बिजली बिल समाधान योजना जारी, उपभोक्ता 30 दिसंबर तक बिलों की विसंगतियां सुधार सकते हैं।

* खंडवा जिले के मान्धाता क्षेत्र में नया सिविल न्यायालय स्थापित होगा।

* रेस्को सोलर योजना के तहत सभी शासकीय भवनों पर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित की जाएगी।

* मुख्यमंत्री ने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को ₹1 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की।