सोने–चांदी के दामों में उछाल, 24 कैरेट गोल्ड पहुँचा ₹1,29,500 प्रति 10 ग्राम

1068

सोने–चांदी के दामों में उछाल, 24 कैरेट गोल्ड पहुँचा ₹1,29,500 प्रति 10 ग्राम

New Delhi-Bhopal: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की मांग बढ़ने और डॉलर में कमजोरी के चलते गुरुवार शाम देशभर में सोने और चांदी के दामों में तेजी देखी गई। 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के भाव लगभग ₹1,29,500 तक पहुंच गया, जबकि चांदी ने ₹1,565 प्रति 10 ग्राम का स्तर छू लिया। यह बीते तीन महीनों में सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है।

🔶 देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव (12 नवंबर, शाम तक)

▫️ दिल्ली: ₹1,29,400 प्रति 10 ग्राम

▫️ मुंबई: ₹1,29,250 प्रति 10 ग्राम

▫️ चेन्नई: ₹1,29,700 प्रति 10 ग्राम

▫️ कोलकाता: ₹1,29,350 प्रति 10 ग्राम

▫️ हैदराबाद: ₹1,25,500 प्रति 10 ग्राम

▫️ भोपाल: ₹1,29,600 प्रति 10 ग्राम

▫️ इंदौर: ₹1,29,550 प्रति 10 ग्राम

▫️ उज्जैन: ₹1,29,520 प्रति 10 ग्राम

▫️ रतलाम में आज 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,27,225 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

(यह पिछले दिन की तुलना में हल्की वृद्धि अथवा उतार-चढ़ाव के साथ है)

 

🔶 चांदी का रुख भी तेज़

चांदी ने भी इस सप्ताह तेजी का रुख बनाए रखा है। 1 किलो चांदी का भाव लगभग ₹1,56,500 तक पहुंच गया है। औद्योगिक मांग और फेस्टिव सीजन के कारण इसके दामों में आगे भी उछाल की संभावना जताई जा रही है।

 

🔶 पिछले उतार–चढ़ाव और संभावित रुझान

पिछले सप्ताह तक सोने का भाव ₹1,26,000 प्रति 10 ग्राम के करीब था, यानी एक सप्ताह में करीब ₹3,500 की तेजी दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और यूरोप की आर्थिक नीतियों, डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता के चलते निवेशक फिर से सोने की ओर रुख कर रहे हैं। आने वाले दिनों में सोना ₹1,30,000 के स्तर को पार कर सकता है।

🔶 विशेषज्ञों की राय

भविष्य विश्लेषक मानते हैं कि दीवाली और विवाह सीजन के बाद भी भारत में फिजिकल डिमांड बनी रहेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड ईटीएफ की खरीद बढ़ी है, जिससे भारतीय बाजार पर सीधा प्रभाव पड़ा है।