Impressed with the Functioning of WRMS : वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर 15 रेल कर्मचारियों ने सदस्यता ग्रहण की!

180

Impressed with the Functioning of WRMS : वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर 15 रेल कर्मचारियों ने सदस्यता ग्रहण की!

Ratlam : वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने मंगलवार को मजदूर संघ कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में 15 रेलकर्मियों ने मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें प्रमुख रूप से जलज रावल मुख्य कार्यालय अधीक्षक, मुनीश मीणा सीनियर एसओ, जीवन सिंह पटेल अकाउंटेंट, मिथुन सोलंकी कार्यालय अधीक्षक, रजनीश कुमार सीसी/टीसी, नीलेश नामदेव वरिष्ठ लिपिक, नितेश राठौर, गणेश चौहान एवं सोमनाथ यादव कनिष्ठ लिपिक, राजकुमार मीणा, संदीप कुमार एवं आलोक डकैता एसएसई, संतोष बैरवा, नंदकिशोर पाटीदार, बबलू हंसोरिया सहित 15 कर्मचारियों ने संघ की सकारात्मक कार्यशैली से प्रभावित होकर मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की।

IMG 20251118 WA0131

मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने सभी को माला एवं स्कार्फ पहनाकर स्वागत करते हुए रेल कर्मचारियों के हित में कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन हर विभाग के कर्मचारियों की मजबूती से हक की लड़ाई लड़ता हैं आप सभी एकजुट होकर संगठन व रेलकर्मियों की सेवा में सदैव तत्पर रहें। सहायक मंडल मंत्री नरेन्द्र सिंह सोलंकी, योगेश पाल, गौरव दुबे, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह गौतम, सीडब्लूसी सदस्य महेंद्र सिंह राठौड़, जे सी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव संजय कुमार, बापी चौधरी, राजेंद्र चौधरी, अमित चौहान, विशाल गुप्ता, इमरान खान, युवा अध्यक्ष अशोक टंडन, मोहित टांक पहलवान, राजकुमार द्रविड़, शेखर राव, विकास राठौर, जयंत अग्रवाल, लक्ष्मण परिहार, रूपसिंह बघेल, गौरव पाठक, भगवानदास बोहरा, रामबाबू गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहें!