MP Weather Update: रात के तापमान में फिर आएगी गिरावट, कई जगह छाएंगे बादल

1301
MP Weather

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

भोपाल: आज से मध्य प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी और मध्य क्षेत्र में रात के तापमान में फिर गिरावट आएगी और ठण्ड का अहसास होगा। यह असर महाशिवरात्रि के बाद तक बना रहेगा। कई जगह बादल छाएंगे।

पश्चिमी हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिम से पूर्व की ओर हो रहा है। उत्तर भारत में बादलों के भंवर की स्थिति है यहाँ जम्मू कश्मीर, हिमांचल, लद्दाख, उत्तराखंड में मौसम क्रमशः बारिश-बादल-हिमपात का रहेगा। दो दिन बाद और मौसम बिगड़ेगा। आज राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, बंगाल में बादल छाएंगे वहीँ पूर्वी राज्यों में बारिश की सम्भावना रहेगी।

IMG 20220225 WA0024

इधर दक्षिणी महासागर में एक साथ चार चक्रवात आकार ले रहे हैं जिससे आगामी दिनों में दक्षिण राज्यों में बारिश की सम्भावना बनेगी। अंडमान निकोबार में अगले 24 घंटों में पुनः तेज़ बारिश की सम्भावना है।