ओवरब्रिज का गर्डर गिरा, क्रेन ऑपरेटर गंभीर घायल

415

ओवरब्रिज का गर्डर गिरा, क्रेन ऑपरेटर गंभीर घायल

छतरपुर: जिले के हरपालपुर में हरपालपुर बायपास पर ओवर ब्रिज निर्माण के दौरान एक गर्डर गिरने से बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा।

ओवर ब्रिज निर्माण के दौरान दो क्रेन मशीनों की मदद से 70 टन वजनी एक गर्डर ब्रिज पर रखा जा रहा था। इस दौरान क्रेन ऑपरेटर धीरेंद्र यादव उम्र 50 वर्ष की बड़ी लापरवाही के चलते गर्डर गिर गया।
ओवर ब्रिज का गर्डर गिरने से हड़कम्प मच गया। हादसे में क्रेन ऑपरेटर केबिन में फंस गया जिसे गेट काट कर बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल ऑपरेटर को बायपास निर्माण कंपनी के अधिकारी कर्मचारी ईलाज लिए छतरपुर ले गए।

लोगों ने बताया कि गर्डर के गिरने की बहुत तेज़ आवाज़ आई थी। सीमेंट का भारी गार्डर सीधे नीचे गिरा क्रेन उसके नीचे फंस गई। जिसमें क्रेन ऑपरेटर धीरेंद्र यादव उम्र 50 वर्ष केबिन में फंस गया। क्रेन उल्टी होकर खड़ी हो गई। जो जाकर गार्डर से टकराने पर क्षतिग्रस्त हो गई। क्रेन ऑपरेटर उसमें फंस गया। हादसे की जानकारी पर एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बायपास निर्माण कंपनी के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।