Action Taken Against Goons and Criminals Through Combing Petrol : रतलाम पुलिस की गुंडे-बदमाशों, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध एक्शन, फरार 33-स्थायी वारंट, 61-गिरफ्तारी वारंट तामील!

30

Action Taken Against Goons and Criminals Through Combing Petrol : रतलाम पुलिस की गुंडे-बदमाशों, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध एक्शन, फरार 33-स्थायी वारंट, 61-गिरफ्तारी वारंट तामील!

जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडे-बदमाशों की चेकिंग!

Ratlam : जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु SP अमित कुमार की अगुवाई में 13-14 जून की दरमियानी रात से सुबह तक जिले के सभी अनुभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर, उप-पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, उप-पुलिस अधीक्षक आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे-बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्वों पर निगरानी एवं धर-पकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।

WhatsApp Image 2026 06 14 at 13.08.05

नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया द्वारा पुराने कंट्रोल रूम पर शहर अनुभाग के बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त हेतु रवाना किया गया तथा बल के साथ शहर के मुख्य मार्ग पर पैदल भ्रमण कर गुंडे-बदमाशों की चेकिंग की गई।

WhatsApp Image 2026 06 14 at 13.08.05 1

जनसंवाद के माध्यम से लोगों को समझाइश दी गई। कांबिंग गश्त के दौरान जिले भर में पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार- 33 स्थायी वारंटियों, 61-गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए।: मामले में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी!