गैंगस्टर मुख्तार के गुर्गे ने व्यापारी से की अड़ीबाजी, गिरफ्तार

460

गैंगस्टर मुख्तार के गुर्गे ने व्यापारी से की अड़ीबाजी, गिरफ्तार

भोपाल भोपाल के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार मलिक के गुर्गे ने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक व्यापारी के साथ मारपीट कर उसके साथ अड़ीबाजी कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियां के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक ठाकुर पिता रघुवीर सिंह ठाकुर (35) की करोंद मंडी में लहसुन प्याज के थोक कारोबारी हैं।

फरियादी ने दूसरे व्यापारी महेश रैकवार से सात लाख रुपए लेना थे, लेकिन वह पैसे नहीं दे रहा था। इसी बीच महेश रैकवार कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक के गुर्गे विक्की वाहिद के पास पहुंच गया। जहां विक्की और महेश ने मिलकर व्यापारी के मारपीट की और अड़ी डालते हुए कहा कि वह सिर्फ एक लाख रुपए ही देंगे। इसके बाद फरियादी थाने पहुंचा और पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया।

पुलिस ने फरियादी अभिषेक की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने भी घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।