
Weather Update: MP में उत्तर पूर्व में ठंड,पश्चिम गरम, देश के दक्षिण – पूर्वी हिस्से में 2 चक्रवात सक्रिय, तमिलनाडु में 36 घंटों में भारी वर्षा
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
भारत में मौसम के अलग अलग रूप चल रहे हैं। उत्तर भारत यदि ठंड से कांप रहा है तो दक्षिण में बादलों संग गर्मी का आलम है। जबकि मध्य राज्यों में कहीं सामान्य तो कहीं ठंड का असर है।
भारत के दक्षिण – पूर्वी हिस्से में दो चक्रवात सक्रिय हैं। क्वालामपुर के पास चक्रवात 90 km की गति में चल रहा है जिसके बादल तमिलनाडु की ओर अग्रसर हैं। इससे अगले 36 घंटों में तमिलनाडु में भारी से भारी बारिश की संभावना है। जबकि केरल, कर्नाटक, आंध्रा, तेलंगाना में बादल छाएंगे। 29/30 नवंबर को महाराष्ट्र में भी घने बादल छाएंगे। दूसरा चक्रवात वियतनाम के पास समुद्रीय हिस्से में है जो आज 130km प्रति घंटे में बदल जाएगा।
मध्य प्रदेश में त्रि स्तरीय तापमान की स्थिति रहेगी। उत्तर – पूर्व ठंडा रहेगा, पूर्व – दक्षिण अधिक ठंडा रहेगा जबकि दक्षिण – पश्चिम में तापमान में उछाल रहेगा। यहां
इंदौर, खंडवा, धार, में न्यूनतम तापमान 18/19 चलेगा। जबकि जबलपुर, सतना, सिंगरौली आदि में ज़बरजस्त ठंड रहेगी, यहां न्यूनतम पारा 7/8 डिग्री के बीच चलेगा। भोपाल में 14/15, ग्वालियर में 10/11 डिग्री तक रात का तापमान रहेगा। 30 नवम्बर तक पश्चिमी भाग में बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना अभी नहीं है।
उत्तर भारत में पश्चिमी हवाओं के असर से पहाड़ों पर बर्फ की परत छाई हुई है। इससे ठंड का असर लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तक कड़ाके की सर्दी का बना हुआ है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा में भी ठंड का खासा असर है। दिल्ली के बनिस्बत पंजाब अधिक ठंडा है। यहां न्यूनतम पारा 7/8 डिग्री है।





