
Weather Update: आज दिल्ली से बंगाल तक कोहरे का फैलाव, दक्षिण महासागर का चक्रवात 120 km की गति तक जाएगा
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
पश्चिमी विक्षोभ भारत के पूर्व में आकर चक्रवाती हवाओं का शिकार हो रहा है। इससे लद्दाख में बर्फबारी और जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है। हवाएं ऊंची उठने से अन्य राज्यों में बादल कम रहेंगे।
आज कोहरे का फैलाव बढ़ गया है। अब यह पंजाब, हरियाणा के उत्तरी भाग से शुरू होकर दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तरी झारखंड और बंगाल तक जा पहुंचा है। मध्य प्रदेश में आंशिक असर उत्तर से पूर्व तक रहेगा। बंगाल की खाड़ी में भी आज कोहरे का असर रहेगा।
दक्षिण महासागर में बादलों की उथल पुथल है। कोकोस आइलैंड तक आ रहा चक्रवात 65 km प्रति घंटे से बढ़कर 22 दिसंबर को 120 km की गति में आएगा। इसके प्रभाव से भारत के दक्षिण राज्यों में बादल और गहराएंगे।
मध्य प्रदेश में आज ठंड का गहरा असर रहेगा। कल से अधिकतम तापमान में 2 डिग्री वृद्धि होगी, लेकिन ठंड का असर उत्तर से पूर्वी हिस्से में ज्यादा ही रहेगा। दक्षिण – पश्चिम दिशा से दो दिन बाद बादल भी प्रदेश में छाएंगे।





