Administration Towards Village : कलेक्टर पहुंची गांव मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को परखा!

466

Administration Towards Village : कलेक्टर पहुंची गांव मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को परखा!

Ratlam : भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान प्रशासन गांव की और के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह शुक्रवार दोपहर को जिले के ग्राम आक्याकला पहुंची थी। उन्होंने वहां के रसोईघर में बन रहें मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के स्वाद को परखा तथा रसोईयों से साफ-सफाई और राशन एवं मानदेय के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए पुछा कि राशन सही आ रहा हैं या नहीं।

IMG 20260109 WA0082

बता दें कि प्रशासन गांव की और भारत सरकार का एक राष्ट्रव्यापी अभियान हैं जिसका लक्ष्य जन-शिकायतों का निवारण करना और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की डिलीवरी में सुधार करना हैं ताकि प्रशासन खुद गांवों तक पहुंचे और लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें. यह अभियान ‘सुशासन सप्ताह’ (Good Governance Week) के तहत चलाया जाता है, जिसमें जिला कलेक्टर और अधिकारी गांवों में जाकर समस्याओं को सुनते और उनका समाधान करते हैं तथा सेवाओं को ऑनलाइन करने और सुशासन प्रथाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाता हैं!