BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को रतलाम आएंगे!

प्रथम नगर आगमन पर होगा भव्य स्वागत!

147

BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को रतलाम आएंगे!

Ratlam : विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 10 जनवरी को एक दिवसीय प्रवास पर आ रहें है। वे यहां कई कार्यक्रमों एवं बैठकों में शामिल होंगे। प्रथम नगर आगमन पर खंडेलवाल का नगर विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार एवं मंचों से भव्य स्वागत होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय , सांसद सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, अनिता चौहान, एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ.चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर आत्मीय स्वागत करने की अपील की है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 10 जनवरी को प्रातः 10 बजे सड़क मार्ग से रतलाम पहुंचेगे। वे सातरूडा, सरवड, धराड से सालाखेडी, होकर शहर में प्रवेश करेंगे फिर महू रोड़, मित्र निवास रोड, दो बत्ती, पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टेण्ड, राम मंदिर, सैलाना रोड होते हुए बरबड स्थित विधायक सभागृह पहुंचेगे।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भाजपा मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ तथा पदाधिकारीयों द्वारा श्री खंडेलवाल का स्वागत किया जाएगा। खंडेलवाल एक दिवसीय प्रवास के दौरान प्रातः 11:30 बजे 1:15 तक विधायक सभागृह मे चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह द्वारा में शामिल होंगे। तत्पश्चात भाजपा के बूथ अध्यक्ष के निवास पर भोजन करने जाएंगे। दोपहर 2:15 बजे सैलाना रोड स्थित अतिथि गार्डन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात अतिथि गार्डन में दोपहर 3 बजे भाजपा जिला बैठक, दोपहर 4:15 बजे VB-G-RAM-G जनजागरण अभियान बैठक एवं शाम 7 बजे सोशल मीडिया, आईटी टीम एवं मन की बात टोली की बैठक को संबोधित करेंगें!