रेखा यादव की राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद की संभावित नियुक्ति से पहले ही विरोध तेज, भाजपा कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा!

48

रेखा यादव की राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद की संभावित नियुक्ति से पहले ही विरोध तेज, भाजपा कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा!

जिला कार्यालय में जताया आक्रोश, पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप; ज्ञापन सौंपकर कई पदाधिकारी भोपाल रवाना

छतरपुर: पूर्व विधायक रेखा यादव को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं ने भाजपा के भीतर ही असंतोष को हवा दे दी है। आधिकारिक घोषणा से पहले ही जिले के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुलकर विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है।

शनिवार को बड़ी संख्या में पदाधिकारी जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे और रेखा यादव के नाम पर आपत्ति जताई।

WhatsApp Image 2026 04 25 at 20.51.05 1

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रेखा यादव लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रही हैं, ऐसे में उन्हें किसी महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त करना संगठन के हित में नहीं होगा। बड़ामलहरा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

WhatsApp Image 2026 04 25 at 20.51.05

विरोध यहीं नहीं थमा। कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता सीधे भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे। स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर लगातार बैठकें और चर्चाएं भी जारी हैं।
पार्टी के अंदर बढ़ते विरोध को देखते हुए यह मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। हालांकि, अभी तक संगठन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, मानिक शर्मा (भाजपा नेता)-

 

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, सुरेंद्र सिंह परमार (पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष)-