
डॉ. डेविश जैन ‘चेंजमेकर ऑफ मध्य प्रदेश’ पुरस्कार से सम्मानित
इंदौर: पीआईएमआर इंदौर डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी के चांसलर तथा प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमेन, डॉ. डेविश जैन को शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में उनके दूरदर्शी नेतृत्व तथा परिवर्तनकारी योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘चेंजमेकर ऑफ मध्य प्रदेश 2.0’ पुरस्कार से सम्मानित गया है।
यह सम्मान भोपाल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शिक्षा, प्रशासन और उद्योग जगत की कई विशिष्ट हस्तियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. जैन ने अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि को पीआईएमआर के विद्यार्थियों, शिक्षकों, सहयोगियों और संस्थान से जुड़े सभी साझेदारों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इन सभी का विश्वास, समर्पण और ईमानदारी इस सफलता की यात्रा का मूल आधार रहा है।
डॉ. जैन ने कहा कि प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन और अब पीआईएमआर डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी के माध्यम से उनका सतत प्रयास केवल विद्यार्थियों के करियर निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि उनमें चरित्र, मूल्य और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास कर उन्हें राष्ट्र के जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाना भी उनकी प्राथमिकता है।





