
MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुपत्ता तोड़ते समय टाइगर ने किया हमला, महिला की मौत, 3 घायल
भोपाल। MP News: मध्य प्रदेश में उमरिया के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शनिवार सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गई 30 वर्षीय महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही टाइगर रिजर्व के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना में कुदरी निवासी ममता यादव (लगभग 30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। बांधवगढ़ क्षेत्र में पिछले 15 दिनों के भीतर वन्यजीवों (बाघ और भालू) के हमलों में यह दूसरी मौत है, वहीं 3 लोग घायल भी हुए हैं।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और दहशत का माहौल है। वन विभाग ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने की सख्त हिदायत दी है।




