पुलिस कंट्रोल रूम में सम्मान समारोह: 38 पुलिसकर्मी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

53

पुलिस कंट्रोल रूम में सम्मान समारोह: 38 पुलिसकर्मी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

Khandwa: पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विगत माह थाना स्तर एवं कार्यालयीन स्तर पर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 38 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

डीआईजी व एसपी ने किया सम्मानित

सम्मान समारोह में उप पुलिस महानिरीक्षक खंडवा तथा पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज कुमार राय ने सभी चयनित अधिकारी एवं कर्मचारियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

IMG 20260201 WA0242

● थाना प्रभारियों के कार्यों को मिला विशेष सम्मान

सम्मानित किए गए अधिकारियों में थाना प्रभारी मोघट रोड निरीक्षक धीरेश धारवाल को उत्कृष्ट थाना प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी पिपलोद निरीक्षक सुरेन्द्रनाथ पाण्डेय को गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर प्रभावी निराकरण के लिए पदक प्रदान किया गया।

IMG 20260201 WA0237

● गंभीर मामलों के सफल खुलासे पर सराहना

थाना प्रभारी हरसूद निरीक्षक राजकुमार राठौर को अज्ञात हत्या के प्रकरण में सफल पतारसी कर प्रकरण के निराकरण हेतु सम्मानित किया गया। वहीं थाना प्रभारी खालवा निरीक्षक जगदीश सिंदिया को थाना खालवा क्षेत्र में घटित लूट के प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की धरपकड एवं गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान किया गया।

अन्य पुलिसकर्मियों को भी मिला सम्मान

इनके अतिरिक्त विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में पदस्थ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट, अनुशासित एवं सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस प्रशासन ने इसे कार्य के प्रति समर्पण और बेहतर पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।