
“सुनें सुनाएं” की रचनात्मक पहल अनुकरणीय: DRM डॉ. अश्विनी कुमार.
Ratlam : रतलाम सक्रिय और सकारात्मक शहर हैं। यहां “सुनें सुनाएं” ने रचनात्मक प्रयास किया और अभी कविता कैलेंडर जारी कर इस पहल को और मज़बूत किया है। उक्त विचार मंडल रेल प्रबंधक डॉ. अश्वनी कुमार ने “सुनें सुनाएं” द्वारा प्रकाशित कविता- चित्र कैलेण्डर का अवलोकन करते हुए व्यक्त किए।

“सुनें सुनाएं” की और से डा. कुमार को वरिष्ठ साथी सुभाष जैन, विनोद झालानी, लगन शर्मा, महावीर वर्मा और आशीष दशोत्तर ने कैलेण्डर भेंट किया। डॉ. कुमार ने कहा कि प्रति माह “सुनें सुनाएं” द्वारा शहर में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए जो आयोजन किया जा रहा हैं वह सुखद है। ऐसे रचनात्मक प्रयासों से शहर की नई पीढ़ी भी अपने साहित्य और संस्कृति के प्रति जागरूक हो पाती है। उन्होंने कैलेंडर में सम्मिलित कवियों की कविताओं को रुचि लेकर पढ़ा तथा देश के ख्यातनाम चित्रकारों द्वारा बनाए गए रेखाचित्रों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसी रचनात्मक पहल में रेलवे का सदैव सकारात्मक सहयोग रहेगा!





