मुठभेड़, नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की खबर!

130

मुठभेड़, नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की खबर!

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के पेद्दागेलूर जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में खूंखार नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की खबर सामने आई है। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और CRPF की कोबरा बटालियन के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके से एक AK-47 राइफल और नक्सली का शव बरामद किया है। यह कार्रवाई बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी रणनीतिक जीत मानी जा रही है। कमांडर स्तर के नक्सली के मारे जाने से स्थानीय नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है, जिससे बीजापुर के अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को पेद्दागेलूर के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली थी। इसके बाद DRG और कोबरा जवानों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरता देख नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाला।बताया गया कि मारे गए नक्सली की पहचान कमांडर उधम सिंह के रूप में हुई है। फायरिंग रुकने के बाद जब इलाके की सर्चिंग की गई, तो वहां से एक ऑटोमेटिक AK-47 राइफल और अन्य युद्ध सामग्री बरामद हुई। वर्तमान में पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।