WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Today: MP, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में भारी बारिश

Weather Today: MP, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में भारी बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी हवाओं के असर से बादल राजस्थान से उत्तर और गुजरात से पश्चिम दक्षिण की ओर फैल रहे हैं इससे भारत के उत्तर – पश्चिमी राज्यों से लेकर दक्षिणी राज्यों तक मानसून छाया हुआ है। आज राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित दक्षिण राज्यों में मानसून भरपूर छाया हुआ है। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भी भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में भी भारी बारिश के आसार है,शाम तक जम्मू कश्मीर में भी बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में पूर्वी छोर से मानसूनी बादलों की जबरदस्त आवक बनी हुई है। लेकिन हवाएं विपरीत स्थिति में भी हैं। लेकिन इससे दक्षिण पश्चिम राज्यों को निरंतर बारिश का लाभ मिलेगा।

मध्य प्रदेश में मानसून असमान बारिश कर रहा है कहीं तेज, कहीं भारी तो कहीं रिमझिम वर्षा हो रही है। खासकर मध्य से लेकर पश्चिमी भाग तक बादलों की मजबूती बनी हुई है। इंदौर, निमाड़, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर आदि में भारी वर्षा की संभावना रहेगी। उत्तर पूर्वी हिस्से में मानसून कमज़ोर रहेगा।