Bomb Blast in Pakistan’s : जुमे की नमाज के दौरान पाकिस्तान की मस्जिद में भीषण बम धमाका, 24 लोग मारें गए! 

PM शहबाज शरीफ ने जताया दुःख, धमाके की निंदा की!

548

Bomb Blast in Pakistan’s : जुमे की नमाज के दौरान पाकिस्तान की मस्जिद में भीषण बम धमाका, 24 लोग मारें गए! 

Islamabad : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को भीषण बम धमाका

IMG 20260206 WA0080

होने से अफरातफरी मच गई।यह धमाका जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में हुआ जिसमें आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया जिससे समूचे क्षेत्र में हाहाकार मच गया। बता दें कि यह धमाका इस्लामाबाद के शहजाद टाउन में तरलाई कलां एरिया में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में जुमे की नमाज के दौरान हुआ। क्षेत्र में अचानक हुए इस धमाके की वजह से हाहाकार मच गया।

IMG 20260206 WA0081

और लाशों का ढेर लग गया इस आत्मघाती बम धमाके में 24 लोगों की मौत की खबर आ रही है। धमाके के बाद मस्जिद में लोगों की लाशें बिछ गईं। हर तरफ खून-खराबा हो गया। कई लोग इस धमाके में घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा लोग इस धमाके की वजह से घायल हुए। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी गई हैं। आपको बता दें कि हालांकि अभी तक किसी ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने समूचे क्षेत्र को घेर लिया हैं!

प्रधानमंत्री ने जताया दुख!

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राजधानी इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में हुए इस धमाके की निंदा की है। धमाके वाली जगह पर मस्जिद से सामने आए वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बम ब्लास्ट से गेट के स्ट्रक्चर को भारी नुकसान हुआ है और पास की इमारतों की खिड़कियां तक टूट गईं। ब्लास्ट के बाद मलबा सड़क पर फैल गया!