
होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित!
Ratlam : पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से होली त्योहार की अवधि के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि विस्तारित फेरों का विवरण निम्नानुसार है!

1. बांद्रा टर्मिनस- अजमेर साप्ताहिक स्पेशल
• ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस- अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 30 मार्च 2026 तक विस्तारित।
• ट्रेन संख्या 09621 अजमेर- बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 29 मार्च 2026 तक विस्तारित।
2. अजमेर- दौंड साप्ताहिक स्पेशल
• ट्रेन संख्या 09625 अजमेर- दौंड साप्ताहिक स्पेशल 26 मार्च 2026 तक विस्तारित।
• ट्रेन संख्या 09626 दौंड- अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 27 मार्च 2026 तक विस्तारित।
3. अजमेर- सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल
• ट्रेन संख्या 09627 अजमेर- सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल 25 मार्च 2026 तक विस्तारित।
• ट्रेन संख्या 09628 सोलापुर- अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 26 मार्च 2026 तक विस्तारित।
4. बीकानेर- साई नगर शिरडी साप्ताहिक स्पेशल
• ट्रेन संख्या 04715 बीकानेर- साई नगर शिरडी साप्ताहिक स्पेशल 28 मार्च 2026 तक विस्तारित।
• ट्रेन संख्या 04716 साई नगर शिरडी- बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल 29 मार्च 2026 तक विस्तारित।
5. हिसार-खडकी साप्ताहिक स्पेशल
• ट्रेन संख्या 04725 हिसार-खडकी साप्ताहिक स्पेशल 29 मार्च 2026 तक विस्तारित।
• ट्रेन संख्या 04726 खडकी- हिसार साप्ताहिक स्पेशल 30 मार्च 2026 तक विस्तारित।
6. हिसार- वलसाड साप्ताहिक स्पेशल
• ट्रेन संख्या 04727 हिसार- वलसाड साप्ताहिक स्पेशल 25 मार्च 2026 तक विस्तारित।
• ट्रेन संख्या 04728 वलसाड- हिसार साप्ताहिक स्पेशल 26 मार्च 2026 तक विस्तारित।
ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव और संरचना के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं!





