
Joint Operation by Excise and IA Police Station कंजर डेरों में दबिश, हाथ भट्टी से बन रहीं कच्ची शराब जब्त!

Ratlam/jaora : आईए थाना, सरसी पुलिस चौकी और आबकारी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की सुबह राजाखेड़ी व उखेड़िया के कंजर डेरों में दबिश देकर वहां जमीन में गड़े ड्रमों में के अंदर लहान गलाया था इसमें हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाई जाती हैं। टीम ने लहान जब्त कर नष्ट कर दिया हैं तथा दोनों डेरों में मिलाकर 1500 किलो महुआ लहान, 60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त करते हुए 2 महिलाओं सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम जब ग्राम उखेड़िया एवं राजाखेड़ी के कंजर डेरों में पहुंची तो वहां बड़े-बड़े ड्रम, कुप्पो और मटकों में महुआ लहान जो शराब बनाने की तैयारी के लिए रखा था। टीम ने सैंपल लेकर लहान को नष्ट कर दिया। आरोपी सुंदरबाई पति देशराज, अंजलि पति कमलेश कंजर, मुकेश पिता शंकर, ईश्वर पिता जीवनिया के कब्जे से प्रत्येक से 15-15 लीटर शराब बरामद करते हुए सभी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए।
कार्रवाई में आईए थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, सरसी पुलिस चौकी प्रभारी शिवेन्द्र कुमार, एएसआई आशीष मांगरिया तथा आबकारी विभाग से सब इंस्पेक्टर सचिन भास्करे, पुष्पराज चौहान, संतोष मंडलोई, अविनाश भूरिया, अभिषेक वायकर, ओमप्रकाश सांवरिया, दिलीप शर्मा एवं टीम की भूमिका रहीं !





