इंदौर में 4 दिन से लापता छात्रा का शव संदिग्ध अवस्था मे क्लासमेट के कमरे में मिला!

158

इंदौर में 4 दिन से लापता छात्रा का शव संदिग्ध अवस्था मे क्लासमेट के कमरे में मिला!

इंदौर:मध्य प्रदेश के इंदौर में द्वारकापुरी पुलिस थाना इलाके की अंकल गली में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक किराए के कमरे से 24 वर्षीय युवती का नग्‍न अवस्‍था में शव बरामद हुआ है. युवती की पहचान एमबीए छात्रा खुशबू के रूप में हुई है. वह पिछले 2 दिन से लापता थी. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पहले पण्डरीनाथ थाने में दर्ज कराई थी. प्रेमी पर हत्‍या का शक जताया जा रहा है हालांक‍ि खुशबू के मौत की वास्‍तव‍िक वजह का पता इंदौर पुल‍िस की जांच के बाद ही चल सकेगा.

गले पर मिले निशान, हत्या की आशंका

द्वारकापुरी थाना पुलिस की शुरुआती जांच और घटनास्थल के निरीक्षण से मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. युवती के गले पर रस्सी जैसे निशान पाए गए हैं, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. शव की स्थिति को देखते हुए घटना दो से तीन दिन पुरानी मानी जा रही है.परिजनों के अनुसार, 11 फरवरी को खुशबू अपने पिता के साथ जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कराने गई थी. उसी रात वह सहेली की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी.

मंदसौर निवासी युवक पर शक

डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि जांच के दौरान पियूष धनोतिया नामक युवक मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया है. वह मंदसौर का रहने वाला बताया जा रहा है और खुशबू के साथ उसके रिलेशनशिप में होने की जानकारी मिली है. पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.