ISO Award Ceremony : एसपी ऑफिस, 2 एसडीओपी ऑफिस, पुलिस लाइन सहित 5 थानों को मिला ISO प्रमाण पत्र!

163

ISO Award Ceremony : एसपी ऑफिस, 2 एसडीओपी ऑफिस, पुलिस लाइन सहित 5 थानों को मिला ISO प्रमाण पत्र!

Ratlam : जिले के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों के मानकीकरण एवं सुव्यवस्थित करने के प्रयासों के फलस्वरूप एसपी ऑफिस, एसडीओपी ऑफिस रतलाम, एसडीओपी ऑफिस जावरा, पुलिस लाइन एवं जिले के 5 थानों को ISO प्रमाण पत्र मिलने पर पुलिस महकमे में खुशी का वातावरण दिखाई दिया।

IMG 20260218 WA0221
पुलिस उप-महानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, थाना प्रभारी स्टेशन रोड जितेंद्र सिंह जादौन, थाना प्रभारी सरवन अर्जुन सेमलिया, थाना प्रभारी ताल तूर सिंह डावर, थाना प्रभारी पिपलौदा रमेश कोली एवं थाना प्रभारी बरखेड़ा रविन्द्र दंडोतिया को ISO प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

IMG 20260218 WA0220

पुलिस उप महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक एवं समस्त अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को ISO मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली बनाए रखने हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुख पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।DIG निमिष अग्रवाल, SP अमित कुमार, ASP विवेक कुमार लाल, प्रशिक्षु IPS वैभव प्रिय, RI मोहन भर्रावत सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, पत्रकार उपस्थित रहें!