Weather Update: MP में बादल रहेंगे अभी 4 दिन, दक्षिण राज्यों में बारिश

203

Weather Update: MP में बादल रहेंगे अभी 4 दिन, दक्षिण राज्यों में बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में दक्षिण – पश्चिम दिशा से बादलों की आवक हो रही है जो प्रदेश के पश्चिम से उत्तर – पूर्व की ओर चल रहे हैं। अगले 3 से 4 दिन तक ये सिलसिला चलने की संभावना है। कई प्रभावित स्थानों पर बारिश भी हो रही है। तापमान में कमी आई है और रात के बाद सुबह देर तक ठंडी हवाएं चल रही हैं। अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना रहेगी क्योंकि बादल अब तेज़ गति से गुजरेंगे।
अगले 3 दिन तापमान की स्थिति निम्नानुसार रहेगी –
इंदौर में अधिकतम तापमान 30 से 32, न्यूनतम 18 से 16 डिग्री,भोपाल अधिकतम तापमान 28 से 31, न्यूनतम 18 से 15 डिग्री, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 29 से 31, न्यूनतम 14 से 15 डिग्री, जबलपुर में अधिकतम तापमान 31 से 32, न्यूनतम 13 से 14 डिग्री रहेगा। याने रात के तापमान में इंदौर भोपाल की अपेक्षाकृत ग्वालियर जबलपुर अधिक ठंडे रहेंगे।
दक्षिण महासागर में बादलों की लहर अब भारत के दक्षिण राज्यों की ओर बढ़ रही है। आज से तमिलनाडु, केरल में बारिश का दौर चलेगा। आंशिक असर आंध्रा और कर्नाटक में रहेगा। बादलों की आवक बंगाल की खाड़ी से हो रही है।
उत्तर भारत शांत रहेगा। केवल लद्दाख की पहाड़ियों पर इस सप्ताह बर्फबारी हो सकती है। मध्य प्रदेश के बादलों की चैनल यूपी बिहार से गुज़र रही है। यहां बारिश की संभावना प्रभावित इलाकों में रहेगी। बादलों का बहाव छग से ओड़िसा, बंगाल, झारखंड, से पूर्वी राज्यों की ओर भी चल रहा है।