Weather Update: MP में पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट,बंगाल की खाड़ी में चक्रवात से बादलों का बवंडर

178

Weather Update: MP में पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट,बंगाल की खाड़ी में चक्रवात से बादलों का बवंडर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर भारत सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा। 24 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर केवल लद्दाख की पहाड़ियों पर बर्फबारी करेगा। आज पश्चिमी हवाओं के असर से राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश में रातें ठंडी रहेंगी। पंजाब, हरियाणा में न्यूनतम तापमान 10, दिल्ली में 13 डिग्री रहेगा। राजस्थान में भी जयपुर में न्यूनतम तापमान 13, जोधपुर में 14 डिग्री रहेगा।
मध्य प्रदेश में आज पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट आई है। मौसम साफ रहेगा। दिन में गर्मी और रात में ठंडक रहेगी। प्रदेश में अधिकतम तापमान 31/32 तो रात में 13/14 डिग्री रहेगा।
महाराष्ट्र में चक्राकार हवाओं के असर से बादल भी चक्राकार हो रहे हैं। आज मध्य इलाकों में गरजदार बारिश की संभावना रहेगी। मुंबई में 27 फरवरी से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु के पास चक्रवात की आशंका बलवती हो रही है अभी हवाओं संग बादल 35 km प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे हैं। पश्चिमी हवाओं के असर से खाड़ी में बादलों का बवंडर चल रहा है। खाड़ी के समुद्री क्षेत्र में तेज़ बारिश का अनुमान है। असर तमिलनाडु और केरल तक चल रहा है।