Lata Mangeshkar Special : लता मंगेशकर की स्मृति में आशीर्वाद म्यूजिकल ग्रुप के बेनर तले संगीत निशा आयोजित!

256

Lata Mangeshkar Special : लता मंगेशकर की स्मृति में आशीर्वाद म्यूजिकल ग्रुप के बेनर तले संगीत निशा आयोजित!

15 मातृशक्तियों ने सामूहिक रूप से गीत पेश कर लता को दी श्रद्धांजलि!

Ratlam : शहर के कालिका माता क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक नवश्रृंगारीत गुलाब में लता मंगेशकर की स्मृति में आशीर्वाद म्यूजिकल ग्रुप द्वारा पार्श्व गायिका लता मंगेशकर को श्रृद्धांजली स्वरूप लता स्पेशल-2 संगीत निशा का आयोजन किया गया। संगीत निशा के मुख्य अतिथि समाजसेवी आनन्द त्रिलोकचंदानी, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी तथा पत्रकार रमेश सोनी थे शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और लता मंगेशकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।संगीत निशा में विशेष अतिथि के रूप में विजेन्द्र सिसोदिया, महेश सोनी, किरण चौहान, नरेन्द्र चतुर्वेदी तथा देवसर रहे।

WhatsApp Image 2026 02 22 at 17.22.19 1

संगीत निशा के संचालक तथा सूत्रधार एवं सिंगर अशोक पवार ने बताया कि आयोजन में मौजूद महिला गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। मुख्य रूप से प्रदेश की रतलाम की 12 और इन्दौर की 3 महिला सिंगरों ने अपनी उत्कृष्ट वाणी से लता मंगेशकर के गीत गाकर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। संगीत निशा में लता दीदी के 30 सोलो और 5 ड्यूट गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान पुरा हाल खचा-खच भरा हुआ था। अंत में सभी महिला कलाकारों का प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026 02 22 at 17.22.19

इसके अलावा शहर की कुछ गणमान्य हस्तियों को भी सम्मानित किया जिनमें मुख्य रूप से समाजसेवी आनंद त्रिलोकचंदानी, पत्रकार रमेश सोनी, समाजसेवी विजेन्द्र सिसोदिया, सिंगर महेश सोनी, किरण चौहान तथा समाजसेवी देव सर का शाल-श्रीफल तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। संगीत निशा का समापन मातृ-शक्तियों द्वारा लता मंगेशकर के एक गीत का सामूहिक रूप से गायन कर किया संगीत निशा का संचालन सिंगर अरूणा सोनी, मनवीर सिसोदिया ने तथा आभार समाजसेवी राकेश बोरिया ने माना!