
भोपाल में नॉन परफार्मर TI थाने से होंगे आउट, करेंगे लाइन की ड्यूट
भोपाल: राजधानी भोपाल में अब नॉन परफार्मर टीआई थाने से आउट किए जाएंगे और उनसे लाइन की ड्यूटी कराई जाएगी। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार अब जल्द ही थाना प्रभारियों की ट्रांसफर सूची जारी करेंगे। इसमें अब लंबे समय से लाइन में बैठे इंस्पेक्टरों को मौका दिया जा रहा है। जबकि कुछ थाना प्रभारियों के लंबे कार्यकाल के चलते उन्हें लाइन में भेजा जाएगा। जबकि अच्छा काम करने वाले थाना प्रभारियों को बडेÞ थानों की कमान दी जाएगी। बताया जाता है कि यह लिस्ट पहले से तैयार हैं, लेकिन अधिकारियों की आपसी सहमति नहीं होने से लिस्ट में समय लग रहा था। इससे पहले लूट के मामले में लापरवाही बरतने वाली श्यामला हिल्स की थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंधू कौल को सीपी लाइन हाजिर कर चुके हैं।
रिपोर्ट के आधार पर लिस्ट तैयार
भोपाल में लंबे समय कुछ थाना प्रभारी जमे हुए हैं। जैसे खजूरी सड़क में थाना प्रभारी को तीन साल से अधिक का समय हो गया है। इसी तरह से कटारा हिल्स टीआई को भी अधिक समय हो गया है। इसके अलावा भोपाल में कई ऐसे थाना प्रभारी हैं, जिन्हें लंबे समय से अलग-अलग थानों की कमान मिल रही है। थाना प्रभारियों के कामकाज को लेकर पुलिस अफसरों ने रिपोर्ट तैयार की है। जिसके आधार पर यह फेरबदल किया जा रहा है। अभी वर्तमान में कई सीनियर इंस्पेक्टर लाइन में पदस्थ हैं, जिन्हें लंंबे समय से थाने नहीं मिले हैं। इसलिए अब उन्हें इस लिस्ट में मौका दिया जा रहा है।
इन थानों में हो सकते है बदलाव
-अयोध्या नगर
-कमला नगर
-कोलार
-टीलाजमालपुरा
-हनुमानगंज
-अशोका गार्डन
-छोला मंदिर
-गोविंदपुरा
-पिपलानी
-ऐशबाग
-खजूरी सड़क
-कटारा हिल्स
-बागसेवनिया
-एमपी नगर





