IG M Sunil Nayak: पुलिस पहुंची IPS अधिकारी के निवास पर, हाई-वोल्टेज ड्रामा-हाई कोर्ट से मिली राहत

52

IG M Sunil Nayak: पुलिस पहुंची IPS अधिकारी के निवास पर, हाई-वोल्टेज ड्रामा-हाई कोर्ट से मिली राहत

पटना: बिहार कैडर के IPS अधिकारी और फायर विभाग के IG सुनील नायक को हाई कोर्ट से राहत मिली है। पटना स्थित आवास पर आज सुबह हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

आंध्र प्रदेश पुलिस की एक विशेष टीम सुबह 6 बजे उन्हें हत्या के प्रयास (धारा 307) के मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की पूरी तैयारी में थी, लेकिन इसी बीच सुनील नायक की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर स्टे लगा दिया।

इस अदालती आदेश ने फिलहाल IPS एम. सुनील नायक को बड़ी राहत दी है, जबकि सुबह से ही उनके आवास पर भारी गहमागहमी और तनाव का माहौल बना हुआ था।

आंध्र प्रदेश पुलिस जब सुनील नायक को हिरासत में लेने की प्रक्रिया पूरी कर रही थी, तभी अदालत का स्टे ऑर्डर आ गया। कोर्ट के इस फैसले ने गिरफ्तारी की कार्रवाई पर तुरंत रोक लगा दी है, जिससे ट्रांजिट रिमांड की योजना खटाई में पड़ गई है।

बता दे कि ये विवाद 2021 का है, जब सुनील नायक आंध्र प्रदेश सीआईडी में थे। उन पर नरसापुरम के पूर्व सांसद के. रघुराम कृष्णा राजू के साथ हिरासत में मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप है। इसी आधार पर उन पर धारा 307 के तहत केस दर्ज है।