
बादल छंटते ही तेज हुए धूप के तेवर, बढ़ेगा पारा,32.2 डिग्री अधिकतम तापमान,14.4 डिग्री न्यूनतम तापमान, 56 प्रतिशत आद्रता
भोपाल। राजधानी के आसमान में बादलों के छंटते ही धूप के तेवर तीखे होने लगे हैं। राजधानी में अब तापमान में भी वृद्धि नजर आ रही है। पहले पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश पर पड़ने की संभावना थी, लेकिन वह सिस्टम आगे बढ़ गया। लेकिन अब मौसम फिर बदल रहा है। शहर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया है। रात के तापमान में जरूर .02 डिग्री कमी आयी है। यह 14.2 पर रिकार्ड किया गया है।
*दिन में ठंडक, रात में नरमी*
राजधानी में मौसम के तेवर बराबर बदल रहे हैं।
लगातार बादल और नमी के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी से सर्दी में कुछ राहत मिली है। अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे लेकिन सुबह शाम ठंडक का दौर बना रहेगा। फरवरी के अंतिम सप्ताह में भी मौसम का अस्थिर रूप बना रह सकता है। इसी बीच बंगाल की खाड़ी से उठी नई मौसमी हलचल ने पूर्वी मध्य प्रदेश का रुख कर लिया था इसके कारण मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और बूंदाबांदी की स्थिति बनी थी। यह स्थिति रिपीट हो सकती है।





