रतलाम के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने थानेदार को राबड़िया क्यों कहा, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर व देखिए वीडियो!

37

रतलाम के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने थानेदार को राबड़िया क्यों कहा, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर व देखिए वीडियो!

Ratlam/Banswara : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र का आदिवासी पार्टी का एक ऐसा विधायक है जिसकी एक हुंकार पर हजारों समर्थक सड़कों पर उतर जाते हैं। मंगलवार को ऐसा ही कुछ हुआ जो मध्य प्रदेश में नहीं पड़ोसी राज्य राजस्थान के बांसवाड़ा में हुआं, हां हम आपको यह बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ।

भारत आदिवासी पार्टी (BAP) से बांसवाड़ा जिले के घाटोल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहें अशोक निनामा (भील) के भाई अनिल निनामा की हत्या हो गई थी। इसे लेकर उग्र आंदोलन किया जा रहा था जिसमें हजारों आदिवासी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया था।

मामले में न्याय के लिए आयोजित आंदोलन में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार भी बांसवाड़ा अपने समर्थकों के साथ पंहुचे थे उनके और थाना प्रभारी (बांसवाड़ा) के बीच प्रदर्शन के दौरान विवाद हो गया था और दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि विधायक कमलेश्वर को थानेदार ने बच्चा कह दिया।

WhatsApp Image 2026 04 29 at 17.34.14 1

दोनों के बीच हुए विवाद के स्पष्टीकरण में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि थानेदार ने मुझे बच्चा बोला तो मैंने भी उसे तीखे शब्दों में हड़काया और मैंने थाना प्रभारी को राबड़िया तक कह दिया जिसका भीली बोलीं में मतलब होता है “बहुत ज्यादा गया-बिता।

बता दें कि विधायक डोडियार ने अशोक के भाई अनिल के न्याय के लिए अदालती खर्च के बतौर 1 लाख रुपए दिए थे जो 4 राज्यों में आदिवासी क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। इसके साथ ही डोडियार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर अन्य लोगों से आर्थिक सहयोग की मांग करने तक का अनुरोध भी किया हैं ताकि हाई कोर्ट के बड़े वकील को हायर किया जा सकें!

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, विधायक डोडियार!-