Weather Update: उत्तर भारत में 26-27 को बर्फबारी, MP में मार्च में अधिकतम तापमान जाएगा 39 डिग्री तक

502

Weather Update: उत्तर भारत में 26-27 को बर्फबारी, MP में मार्च में अधिकतम तापमान जाएगा 39 डिग्री तक

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तर भारत में साफ मौसम के बीच बर्फबारी की आस दो दिन बाद जागी है। अगली 26-27 मार्च को लद्दाख और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

भारत के पश्चिमी छोर से बादलों की आवक अफ्रीका के पश्चिमी भाग से होगी, जहां से माली, इजिप्ट, सूडान, ईरान होते हुए बादल भारत के उत्तरी भाग से गुजरेंगे। यूँ उत्तर भारत में बर्फबारी का सिलसिला 9 मार्च से चलेगा, जिसका प्रभाव लद्दाख और कश्मीर में प्रमुख रूप से होगा।

मध्य प्रदेश में आज और कल बादल रहेंगे, दो दिन बाद से मौसम साफ हो जाएगा। धूप तेज़ होगी और तापमान बढ़ने लगेगा। ठंडी हवाओं से ग्वालियर जबलपुर याने उत्तर से पूर्व भाग रात को ठंडा रहेगा। इंदौर, भोपाल में रात का सामान्य तापमान 15/16 के आस रहेगा, जबकि दिन का तापमान बढ़कर 32 से 34 डिग्री तक जाएगा, जो मार्च के तीसरे सप्ताह में 39 डिग्री तक जा सकता है।

दक्षिण महासागर में चक्रवात बनने से पहले ही कमज़ोर हो गया है। लेकिन बादलों का बवंडर बना हुआ है जिससे अंडमान निकोबार में बारिश हो रही है। पश्चिमी समुद्र से बादलों का बहाव महाराष्ट्र के रास्ते तेलंगाना, छग, उड़ीसा और आंध्रा के उत्तरी भाग से बंगाल होता हुआ पूर्व की ओर जा रहा है।