Lokayukta Trap: जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रिश्वत लेते पकड़े गए राजस्व निरीक्षक 

352

Lokayukta Trap: जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रिश्वत लेते पकड़े गए राजस्व निरीक्षक 

मुरैना: ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने आज मुरैना में एक राजस्व निरीक्षक को जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ₹2000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

इस संबंध में लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार

आवेदक संतोष सिंह कुशवाहा पिता रामहेत कुशवाहा, व्यवसाय – किसान , उम्र 33 वर्ष ,निवासी गोपियापुरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश है।

आरोपी का नाम राकेश जैन पिता स्व0 श्री राजेंद्र जैन,उम्र 57 वर्ष,वर्तमान पदस्थापना- राजस्व निरीक्षक राजस्व वृत्त मृगपुरा मुरैना एवं निवासी 2/248 रामनगर मुरैना म.प्र. है।

लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक श्री संतोष सिंह कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को दिनांक 18/02/2026 को आवेदन किया कि मेरे तीन पुत्रों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने के एवज में 2000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। 500/- रुपए आवेदक से ले लिए गए है,

दिनांक 19/02/2026 को शिकायत का सत्यापन ,मांग वार्ता के दौरान 500/- रु.आरोपी राकेश जैन ने आवेदक से और ले लिए तथा शेष बचे 1000/- रुपए दिनांक 24/02/2026 को आवेदक से रिश्वत राशि लेना तय हुआ।

आज दिनांक को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय मुरैना में शेष रिश्वत राशि 1000 रुपए लेते हुए आरोपी राकेश जैन को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय के द्वितीय तल पर राजस्व निरीक्षक कक्ष मुरैना में रंगे हाथों पकड़ा गया ।

आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988( संशोधित अधिनियम 2018)के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

*ट्रेपदल -* डीएसपी विनोद सिंह ,निरीक्षक बलराम राजावत, निरीक्षक श्री मति अंजली शर्मा ,प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, हेमंत शर्मा,मनोज कुशवाहा, बलवीर,आरक्षक गण– राजेंद्र सिंह, विनोद शाक्य,राजीव तिवारी ,रवि सिंह,अंकेश शर्मा और वाहन चालक विशंभर सिंह।