Ratlam’s Daughter, Became a Civil Judge : प्रथम प्रयास में ही दीपांशी 12वीं रैंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ में बनी सिविल जज!

355

Ratlam’s Daughter, Became a Civil Judge : प्रथम प्रयास में ही दीपांशी 12वीं रैंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ में बनी सिविल जज!

IMG 20260224 WA0202

Ratlam : शहर के मित्र निवास रोड़ निवासी समाजसेवी वयोवृद्ध ज्ञानचंद जैन की पोत्री दीपांशी जैन ने छत्तीसगढ़ सिविल जज (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 में अपने प्रथम प्रयास में ही 12वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। दीपांशी की स्कूली शिक्षा शहर के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा विधि शिक्षा (LLB) इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ में हुई। उनकी यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि सम्पूर्ण रतलाम के लिए गौरव का विषय है तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

IMG 20260224 WA0171

दीपांशी की इस उपलब्धि पर रतलाम में हर्ष व्याप्त हैं। भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर आर एन विजयवर्गीय, रमेश मरमट, दिनेश मालपानी, सुरेन्द्र जैन, उदालाल शर्मा, एम एस डोडिया, रविन्द्र सिंह ठाकुर, अरुण चोपड़ा, चंदन भाटिया, नरेश सकलेचा, भूपेन्द्र दोषी, देवानंद खत्री, प्रमोद राघव, किशोर चौधरी, आनंद वोहरा एवं प्रशांत चौचे मौजूद थे। मौजूद सभी समाजसेवियों ने दीपांशी जैन को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की!

IMG 20260224 WA0169