पुलिस एसआईटी टीम द्वारा भय्यु लाला उर्फ वाहिद की हत्या का किया पर्दाफाश – पत्नी और परिवार हत्या में शामिल – 2 गिरफ्तार, पत्नी की तलाश

125

पुलिस एसआईटी टीम द्वारा भय्यु लाला उर्फ वाहिद की हत्या का किया पर्दाफाश – पत्नी और परिवार हत्या में शामिल – 2 गिरफ्तार, पत्नी की तलाश

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। हत्या करने वाले आरोपियों द्वारा साक्ष्य मिटाने और भ्रम फैलाया जाने का गुरुवार शाम पुलिस ने खुलासा किया ओर हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एक सप्ताह से चल रहे सस्पेंस का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी तेरसिंह बघैल, ग्रामीण एसपी हेमलता कुरील एवं वाय डी नगर पुलिस निरीक्षक शिवांशु मालवीय ने कंट्रोल रूम पर यह जानकारी दी ।

पुलिस ने घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 18.02.26 को सुचनाकर्ता याकुब पिता बाबर खान निवासी सुरजनी के द्वारा सूचना दी गई कि मृतक वाहिद उर्फ भय्यु लाला पिता बाबर खान उम्र 42 साल निवासी सुरजनी पुलिस के डर से पलंग पेटी में छुपा था जो दम घुटने से उसकी मृत्यु हो गई थी उक्त सूचना पर मर्ग क्रमांक 03/2026 धारा 194 बीएनएसएस का कायम किया जाकर मर्ग जांच में लिया गया था दौरान मर्ग जांच के मृतक वाहिद उर्फ भय्यु लाला पिता बाबर खान उम्र 42 साल निवासी सुरजनी का पी.एम. जिला चिकित्सालय मन्दसौर में डाक्टरों के पैनल से कराया गया एवं पी.एम. की विडियोग्राफी करायी गई।

पी.एम. रिपोर्ट में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक वाहिद उर्फ भय्यु की मौत गोली लगने से हुई थी जो घटना में आए साक्ष्यों के आधार पर अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 103 (1), 238 (ए) बीएनएस का अज्ञात आरोपी के विरुध्द कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण की विवेचना के लिए एसआईटी टीम अति. पुलिस अधीक्षक गरोठ के पर्यवेक्षण में गठित की गई जो गठित टीम के द्वारा घटनास्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर मौके पर उपस्थित संदेहियों से कड़ाई से पूछताछ की गई जो संदेहियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया जाकर बताया कि उक्त घटना वाहिद उर्फ भय्यु की पत्नी रुकसाना पति वाहिद उर्फ भय्यु के द्वारा घटित की गई है एवं सहयोगी आरोपी सलमान खान एवं बबलू खान के द्वारा घटना के साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की जाकर साक्ष्य छुपाये गये हैं। घटना में उपयोग हुई अवैध पिस्टल को आरोपियों के निशानदेही पर जप्त किया गया है एवं आरोपी सलमान खान पिता जमाल खान पठान निवासी सुवासरा हाल मुकाम सुरजनी एवं बबलु खान पिता अब्दुल गनी पठान निवासी सुरजनी को गिरफ्तार किया गया है जिनको न्यायालय में पेश किया जायेगा।

फरार आरोपी मृतक की पत्नी– रुकसाना पति वाहिद उर्फ भय्यु निवासी सुरजनी की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार मृतक भैय्यू लाला पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधिक प्रकरण दर्ज़ है और पुलिस को तलाश थी इस बीच मौत की खबर आई थी।

जप्त सामग्री– अवैध फायर आर्म्स