मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच DCT Abu Dhabi का बड़ा फैसला! फंसे पर्यटकों के होटल का बिल भरेगी सरकार

73

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच DCT Abu Dhabi का बड़ा फैसला! फंसे पर्यटकों के होटल का बिल भरेगी सरकार

पश्चिम एशिया में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव की चिंगारी अब खाड़ी देशों तक पहुंच गई है। सुरक्षा कारणों और हवाई परिचालन बाधित होने से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय यात्री फंस गए हैं।

IMG 20260301 WA0176

इसी बीच, दुबई की प्रतिष्ठित इमारत बुर्ज खलीफा को लेकर हमले की खबरों ने क्षेत्र में चिंता और सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है। *चेक-आउट की चिंता खत्म, सरकार भरेगी बिल*

अबू धाबी में फंसे पर्यटकों की बढ़ती मुश्किलों को देखते हुए संस्कृति एवं पर्यटन विभाग (DCT Abu Dhabi) ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। विभाग ने सभी होटलों और आतिथ्य संस्थानों को निर्देश जारी किया है कि जिन मेहमानों की चेक-आउट तिथि निकल चुकी है, उन्हें तब तक रुकने दिया जाए जब तक वे सुरक्षित प्रस्थान न कर सकें।

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस विस्तारित ठहराव का पूरा आर्थिक बोझ अबू धाबी सरकार स्वयं वहन करेगी। होटलों को निर्देश दिया गया है कि वे अतिरिक्त प्रवास के बिल विभाग के आधिकारिक ई-मेल पर भेजें।