WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

शिमला घूमने गए व्यापारी के घर पर धावा बोल लाखों का माल ले उडे बदमाश

117

शिमला घूमने गए व्यापारी के घर पर धावा बोल लाखों का माल ले उडे बदमाश

भोपाल: शिमला घूमने के लिए गए व्यापारी के सूने घर पर धावा बोलकर बदमाशों ने लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। घर वापस लौटने पर चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निशातपुरा पुलिस के मुताबिक शोभा गोस्वामी पति दीपक (40) सुपर स्टैंड कॉलोनी में रहती है। उनके पति व्यापारी हैं, जबकि वह अस्पताल में टैक्निशियन हैं। बीती 23 मई को वह अपने परिवार के साथ घूमने के लिए शिमला गई थी। जहां से वह कल अपने घर लौटी तो देखा कि गेट का ताला टूटा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ है, और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी समेत लाखों रुपए का माल गायब है।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के साथ एफएसएल टीम भी पहुंच गई, लेकिन पड़ताल में उन्हें कुछ नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।