WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

अवैध रुप से गैस रिफिलिंग आरोपी को मय गैस सिलेंडरों एवं उपकरणों सहित पकड़ा – प्रकरण दर्ज़ पुलिस चौकी चंदवासा की कार्यवाही

WhatsApp Image 2026 03 02 At 18.29.11

अवैध रुप से गैस रिफिलिंग आरोपी को मय गैस सिलेंडरों एवं उपकरणों सहित पकड़ा – प्रकरण दर्ज़ पुलिस चौकी चंदवासा की कार्यवाही

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले की चंदवासा चौकी पर जर्ये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हतुनिया का विष्णु पिता जीवनराम मीणा के अपनी दुकान के आगे खुले स्थान पर घरेलू उपयोग के गैस सिलेण्डर से गैस कम्प्रेशर के माध्यम से गैस से चलने वाले वाहनों में गैस भर कर व छोटी गैस टंकियों में गैस भर कर अवैध लाभ कमा रहे हैं जहाँ उक्त व्यक्ति गैस से चलने वाले वाहन में गैस भर रहा है, वह स्थान एक रहवासी बस्ती है।

प्राप्त मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बताये स्थान ग्राम हतुनिया पहुँच कर के देखते ग्राम हतुनिया के विष्णु मीणा अपने दुकान के सामने खुले रहवासी बस्ती में गैस सिलेण्डर से गैस भरने वाली कम्प्रेशर मशीन तथा उसमें  नली से लगी एक लाल रंग की गैस की टंकी से गैस भरने की मोटर लगी हुई थी।

अवैध रुप से गैस की टंकियाँ भरी जा रही थी जो मौके पर आरोपी विष्णु पिता जीवनराम मीणा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम हतुनिया थाना शामगढ़ के कब्जे से इण्डियन कम्पनी की लाल कलर की घरेलू गैस सिलण्डर की कुल 05 टंकियाँ एवं 01 छोटी टंकी भरी होकर सीलबन्द हालात में व एचपी कम्पनी की 03 टंकियाँ व इण्डियन कम्पनी की 22 टंकियाँ खाली व हाई टैक कम्पनी की एक छोटी टंकी आधी भरी तथा 01 कम्प्रेशर मोटर व एक इलेक्ट्रानिक तोल कांटा कुल किमती 92000/- रुपये की जप्त की जाकर के आरोपी विष्णु मीणा को गिरप्तार किया गया।

वापसी पर आरोपी विष्णु मीणा के विरुद्ध थाना शामगढ़ पर अपराध क्रमांक 67/2026 धारा 287, 288, 289 बीएनएस व 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का अपराध पंजीबध्द किया जाकर के विवेचना में लिया गया। उक्त सराहनीय कार्य में चौकी चंदवासा पुलिस का विशेष योगदान रहा।