Suicide Video Goes Viral on Social Media, Police save People : रतलाम में पुलिस ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या संबंधी वीडियो अपलोड करने वाले युवक को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया!

339

Suicide Video Goes Viral on Social Media, Police save People : रतलाम में पुलिस ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या संबंधी वीडियो अपलोड करने वाले युवक को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया!

Ratlam : आगामी त्योहारों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही हैं जिले की जावरा थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होते हुए देखा तो पुलिस ने त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए युवक का जीवन बचाया और उसे परिजनों के सुपुर्द किया। बता दें कि एक साथ त्योहार होने की वजह से एसपी अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर जावरा थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की जा रही थी।

 

2 मार्च 2026 सोमवार को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करते हुए आत्महत्या करने संबंधी वीडियो एवं कीटनाशक पदार्थ का पैकेट प्रदर्शित करते हुए वीडियो अपलोड किया गया। जिस वीडियो जावरा पुलिस ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं सायबर सेल की सहायता से संबंधित व्यक्ति की पहचान की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल नंबर एवं लोकेशन ट्रेस कर युवक को सकुशल हस्तगत किया। तत्पश्चात उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा परिजनों को सुपुर्द किया गया।

IMG 20260303 WA0149

ऐसी घटनाओं को लेकर रतलाम पुलिस ने जनहित में विशेष कार्रवाई करते हुए इस घटना के उपरांत क्षेत्र के समस्त कीटनाशक दवा विक्रेताओं को नोटिस तामील कर निर्देशित किया गया कि बिना तस्दीक किसी भी व्यक्ति को कीटनाशक दवा विक्रय न करें।विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों को दवा विक्रय करते समय आवश्यक पहचान की पुष्टि करें। युवक को बचाने में जावरा थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, उप-निरीक्षक प्रताप सिंह भदौरिया, लाखन सिंह, बालकृष्ण चंदेल एवं सायबर सेल जिला रतलाम की सराहनीय भूमिका रहीं!

ऐसे मामलों को लेकर रतलाम पुलिस की अपील!

रतलाम पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी या संकट की स्थिति में आत्मघाती कदम न उठाएं तथा तुरंत परिवार, मित्रों या पुलिस से संपर्क करें। रतलाम पुलिस द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं जनसुरक्षा हेतु सतत कार्रवाई जारी रहेंगी!