Ratlam Police Achieves Major Breakthrough : ₹1.78 लाख की अवैध शराब प्रकरण में फरार इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे!

64

Ratlam Police Achieves Major Breakthrough : ₹1.78 लाख की अवैध शराब प्रकरण में फरार इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे!

Ratlam : जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु SP अमित कुमार द्वारा लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। रतलाम के थाना औद्योगिक क्षेत्र के अवैध शराब प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहें इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। थाना औद्योगिक क्षेत्र पर अपराध क्रमांक 940/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत दिनांक 17 दिसंबर 2025 को मुखबिर सूचना के आधार पर आईटीआई कॉलेज के पीछे गली नंबर 1 स्थित अलकापुरी क्षेत्र में कार्रवाई की गई थी। पुलिस टीम द्वारा गोपाल चौहान के घर पर दबिश देकर कुल 277.75 बल्क लीटर अवैध शराब, ₹1, 78, 500 रुपए थी, जप्त की गई थी। मौके से आरोपी गोपाल पिता राधेश्याम चौहान निवासी न्यू अलकापुरी को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ में उसने उक्त अवैध शराब प्रिंस टाक उर्फ विपुल पिता बसंतीलाल निवासी ग्राम सेजावता थाना औद्योगिक क्षेत्र से लाना बताया था। इसके बाद से आरोपी प्रिंस टांक उर्फ विपुल फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहें थे।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा 80 बी (1) के अंतर्गत आरोपी पर ₹2 हजार के नगद इनाम की उद्घोषणा की गई थी। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं लगातार पतारसी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी को गिरफ्तार करने में उप-निरीक्षक जीवन बारिया, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, विपुल भावसार, मयंक व्यास, मोर सिंह, तुषार सिसोदिया, राहुल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रहीं!