Ratlam Division Sets New Record : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने फरवरी 26 में रचा कीर्तिमान!

फरवरी 2026 में 1.82 मिलियन टन माल लदान वित्तीय वर्ष में फरवरी माह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन!

227

Ratlam Division Sets New Record : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने फरवरी 26 में रचा कीर्तिमान!

Ratlam : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने फरवरी 2026 में माल लदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 1.82 मिलियन टन (एमटी) माल लदान किया है। यह किसी भी वित्तीय वर्ष में फरवरी माह का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मंडल द्वारा विभिन्न माल ढुलाई मदों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई हैं जो बेहतर योजना, समन्वय और कुशल परिचालन प्रबंधन का परिणाम है।

 

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि फरवरी 2026 में रतलाम मंडल ने खाद्यान्न, उर्व‍रक एवंपेट्रोलियम पदार्थों के लोडिंग में काफी उल्लेखनीय प्रगति हासिल की हैं जो इससे संबंधित विभागों के साथ कुशल समन्‍वय का ही प्रतिफल है। फरवरी में खाद्यान्न लदान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी 2026 में 38 रेक (0.10 एमटी) लोड किए गए जो फरवरी 2025 (13 रेक 0.03 एमटी) की तुलना में टन भार के आधार पर 233 प्रतिशत अधिक है। उर्वरक लदान में भी निरंतर मजबूती बनी हुई है। फरवरी माह में 44 उर्वरक रेक लोड किए गए। यह लगातार आठवां माह है जब 40 या उससे अधिक उर्वरक रेक का लदान किया गया साथ ही 25 फरवरी 2026 को 126 वैगनों का एक दिवस में सर्वश्रेष्ठ लदान भी प्राप्त किया गया।

IMG 20260304 WA0115

पेट्रोलियम, ऑयल एवं ल्यूब्रिकेंट (पीओएल) श्रेणी में भी महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी 2026 में 35 रेक (0.09 एमटी) लोड किए गए जो फरवरी 2025 (17 रेक 0.04 एमटी) की तुलना में 125% अधिक है। इसके अतिरिक्त अन्य वस्तुओं में भी निरंतर वृद्धि दर्ज की गई।क्लिंकर में रेक के आधार पर 1.38 प्रतिशत, कंटेनर में टन भार के आधार पर 16.67% तथा अन्य विविध मदों में 33.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। रतलाम मंडल की यह उपलब्धि मंडल के अधिकारियों/कर्मचारियों के समर्पण टीम वर्क तथा ग्राहकों के साथ बेहतर समन्वय का परिणाम है। मंडल द्वारा भविष्य में भी माल ढुलाई को बढ़ावा देने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए सतत प्रयास जारी रहेंगे!